Sourav Joshi Car Collection: सिर्फ 23 साल के इस लड़के ने YouTube से खरीदी लग्जरी गाडियां

Sourav Joshi Car Collection; अगर आप YouTube और Instagram पर एक्टिव रहते हैं तो आपने Sourav Joshi Vlogs को कभी ना कभी जरूर देखा होगा, आज YouTube पर बहुत सारे लोग अपने वीडियोज़ अपलोड करते हैं और वीडियो अपलोड करके पैसे कमाते हैं। इसमें Sourav Joshi Vlogs भारत का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला Vlog यूट्यूब चैनल है जिसे भारत में सबसे ज्यादा देखा जाता है, इस Vlog के निर्माता Sourav Joshi आज के समय में सिर्फ यूट्यूब की मदद से करोड़ों के मालिक भी बन चुके हैं।

इस संदर्भ में, बहुत सारे लोग हैं जो Sourav Joshi Car Collection के बारे में जानना चाहते हैं क्योंकि सौरव अपनी कई वीडियोज़ में अलग-अलग गाड़ियों में नजर आते हैं। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको Sourav Joshi Car Collection के बारे में बताएंगे कि सौरव जोशी के पास कौन-कौन सी गाड़ियां हैं।”

Sourav Joshi कौन हैं?

Sourav Joshi भारत में एक लोकप्रिय YouTube Vlogger और Influencer हैं, जो Sourav Joshi Vlogs यूट्यूब चैनल के माध्यम से प्रसिद्ध हुए हैं। इनका जन्म भारत के उत्तराखंड राज्य में 8 सितंबर 2000 को हुआ था। वर्तमान में सौरव जोशी केवल 23 साल के हैं, लेकिन इतनी सी उम्र में उन्होंने YouTube के माध्यम से अपना विशेष पहचान बना ली है।

YouTube पर सौरव जोशी ने अपना Art Channel बनाकर अपना YouTube करियर शुरू किया था। इसके बाद, जब भारत में लॉकडाउन लगा था, उन्होंने एक नया चैनल शुरू किया “Sourav Joshi Vlogs” नामक, जहां उन्होंने रोज़ाना के जीवन की वीडियोज़ अपलोड करना शुरू किया। इससे ही Sourav Joshi का जीवन बदल गया और वर्तमान में Sourav Joshi Vlogs यूट्यूब चैनल भारत में सबसे बड़ा Vlog चैनल बन गया है। वर्तमान में Sourav Joshi Vlogs चैनल पर 24 मिलियन से भी अधिक Subscribers हैं, और इससे सिर्फ YouTube के माध्यम से सौरव करोड़ों के मालिक भी बन चुके हैं।

Sourav Joshi Car Collection

Sourav Joshi के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं, और यही कारण है कि उन्होंने यूट्यूब से कमाए गए पैसों से अपनी गाड़ियों की एक अच्छी कलेक्शन बनाई है।

Sourav Joshi Car Collection की बात करें तो, उनकी कलेक्शन में Toyota Fortuner Legender, Mahindra Thar, Toyota Innova Crysta, Maruti Baleno और Porsche 718 Boxter शामिल हैं।

Mahindra Thar

Mahindra कंपनी की Thar पूरे भारत में बहुत लोकप्रिय हैं, कई लोगो को तो सिर्फ यही गाड़ी खरीदना सपना हैं। पर Sourav Joshi ने इस गाड़ी को इसके लॉन्च के कुछ समय बाद ही YouTube की मदद से खरीद लिया था।

अगर Mahindra Thar की कीमत के बारे में बात करें तो भारत में इसकी कीमत लगभग 10 लाख से 16 लाख रूपए तक की हैं, साथ ही में आपको बता दें कि ये गाड़ी SUV कैटेगरी में बिकने वाली सबसे ज्यादा गाड़ियों में से एक हैं।

Toyota Fortuner Legender

Sourav Joshi ने यूट्यूब की मदद से जो सबसे पहली लग्जरी गाड़ी खरीदी थी वो Toyota Fortuner Legender ही हैं, इस गाड़ी को भारत में बहुत प्यार किया जाता हैं और अधिकतर लोग 7 सीटर गाड़ी के ऑप्शन में इसे ही खरीदना चाहते हैं।

अब अगर Toyota Fortuner Legender के कीमत के बारे में आपको बताए तो भारत में इसकी कीमत 43 लाख रुपए से 47 लाख रुपए के बीच की हैं। साथ ही में आपको बता दें कि सौरव के पास Fortuner Legender का टॉप मॉडल हैं।

Toyota Innova Crysta

Toyota Innova Crysta भी एक 7 सीटर गाड़ी हैं, जो Mid Range में मिलती हैं। Sourav Joshi Car Collection में यह गाड़ी भी शामिल हैं, सौरव के व्हाइट कलर की Innova Crysta हैं।

अगर Toyota Innova Crysta के कीमत के बारे में बात करें तो भारत में इसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए से 26 लाख रुपए के बीच की हैं।

Maruti Baleno

Sourav Joshi के Car Collection में प्रीमियम मॉडल की Maruti Baleno भी शामिल हैं, यह एक 5 सीटर गाड़ी हैं जो सौरव ने अपने YouTube कमाई से अपने घर वालो के लिए खरीदी थी।

भारत में इस समय Maruti Baleno की कीमत लगभग 6 लाख रुपए से 10 लाख रुपए के बीच की हैं। अगर आप एक सही बजट में प्रीमियम गाड़ी ढूंढ रहे हैं तो Maruti Baleno आपके लिए भी एक सही ऑप्शन हो सकती हैं।

Porsche 718 Boxter

Sourav Joshi Car Collection में एक Super Car भी शामिल हैं, सौरव के जब YouTube पर 22 मिलियन Subscribers पूरे हुए थे तब इन्होंने अपने लिए काली रंग की Porsche 718 Boxter गाड़ी खरीदी थी जो कि एक लक्जरी और Super Car की सेगमेंट में आ जाती हैं।

आपको बता दें कि भारत में Porsche 718 Boxter गाड़ी की कीमत लगभग 1.52 करोड़ रूपए हैं। Sourav Joshi ने इस सुपर कार की सेगमेंट वाली गाड़ी को अपने YouTube की कमाई से अपना बनाया हैं।

Leave a comment