Nokia Smartphone Launch की नई शुरुआत, 2024 में 17 से ज्यादा फोन होंगे लॉन्च

Nokia: एचएमडी ने नोकिया के फोन लॉन्च करने से मना कर दिया है.अब नोकिया ने नई शुरुआत करने का फैसला किया है, और 2024 में कंपनी 17 से ज्यादा फोन लॉन्च कर सकती है.

Nokia Smartphone: यदि आपको ऐसा लग रहा है कि नोकिया फोन का दौर अब समाप्त हो गया है, तो हम आपको बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अब तक नोकिया एमएमडी ग्लोबल द्वारा स्मार्टफोन बनाए जाते थे, लेकिन अब एचएमडी ने नोकिया के लिए फोन निर्माण करना बंद कर दिया है। एचएमडी ने अपने ही ब्रांड के तहत स्मार्टफोन लॉन्च करने का निर्णय लिया है। ऐसे में, दुनियाभर के बहुत सारे उपयोगकर्ताओं को ऐसा लग रहा है कि अब नोकिया का अंत हो गया है, लेकिन यह सच नहीं है।

नोकिया का नया प्लान

नोकिया का नया प्लान वास्तव में, नोकिया अपने एक नए सफर की शुरुआत कर रहा है। कंपनी अपने ब्रांडिंग में कुछ परिवर्तन कर रही है और अपने व्यवसाय मॉडल में बदलाव कर रही है। नोकिया ने कंपनी के रनिंग कॉस्ट को कम करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण परिवर्तन किए हैं। मीडिया में कुछ दिन पहले एक रिपोर्ट में कहा गया था कि 2024 में नोकिया दुनियाभर में मौजूद अपने कर्मचारियों में से 10,000 को निकाल सकती है। इसके पीछे नोकिया का उद्देश्य अपनी कंपनी के व्यय को कम करना है।

एक नया रिपोर्ट सामने आया है, जिसके अनुसार नोकिया कंपनी 2024 में 2-4 नहीं बल्कि कुल 17 स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार नोकिया 2024 में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने कुछ नए स्मार्टफोन को पेश कर सकती है।

नोकिया फोन्स में बदलाव संभव

नोकिया फोन्स में बदलाव संभव इसलिए, ऐसा लग रहा है कि इस बार नोकिया के फोन में कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं, क्योंकि कंपनी एचएमडी के बिना अपने फोन लॉन्च करेगी। इस बार लॉन्च होने वाले नोकिया फोन में अलग टाइप की ब्रांडिंग हो सकती है। इसके अलावा, नोकिया के स्पेसिफिकेशन्स या फीचर्स में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक अपने आगामी फोन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। नोकिया ने भारत में भी अपने प्रमुख्य अधिकारी, यानी नए नोकिया इंडिया हेड, को नियुक्त किया है।

यह भी पढ़े – Indian Ai Program को बूस्‍ट करेगी सरकार, कैबिनेट से 10,000 करोड़ की ली जाएगी मंजूरी

Leave a comment